Saturday, September 24, 2016

जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी रमेश भट्ट का आकस्मिक निधन

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी रमेश भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया।

जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी रमेश भट्ट हृदय सम्बंधित बीमारी से ग्रस्त थे। बीते रोज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात में ही उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन आधी रात को रास्ते में दिल्ली-गजरौला के पास उनका निधन हो गया। युवा पुजारी के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई लोगों ने शोक जताया।

No comments: